13 जनवरी 2000 से प्रकाशित

भारत के अनाहत सिंह और अभय सिंह ने इंडियन ओपन स्क्वैश 2025 के सिंगल्स फाइनल में प्रवेश किया

2025-03-28

स्क्वैश में, भारत के अनाहत सिंह और अभय सिंह ने मुंबई में इंडियन ओपन 2025 के महिला और पुरुष सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

अनाहत आज शाम फाइनल में हांगकांग की हेलेन टैंग के साथ खेलेंगी। यह मैच रात सवा आठ बजे से शुरू होगा।

वहीं, अभय सिंह ने कल सेमीफाइनल में मिस्र के करीम एल हम्मामी को 3-1 से हराया था। छठी वरीयता प्राप्त अभय आज फाइनल में मिस्र के करीम एल टॉर्की के साथ खेलेंगे। यह मैच शाम सवा सात बजे शुरू होगा।