13 जनवरी 2000 से प्रकाशित

सीनियर एशियाई कुश्‍ती चैम्पियनशिप: भारत ने एक रजत सहित दो और कांस्य पदक जीते

2025-03-28

भारत ने जॉर्डन के अम्मान में सीनियर एशियाई कुश्‍ती चैम्पियनशिप में एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं।

प्रतियोगिता के तीसरे दिन कल रीतिका ने रजत पदक और मुस्कान तथा मानसी लाठेर ने कांस्य पदक जीता।

रीतिका 76 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में किर्गिस्तान की एपेरी मेडेट काज़ी से 6-7 से हार गईं। मुस्‍कान ने 59 किलोग्राम वर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में मंगोलिया की अल्टजिन तोगटोख को 4-0 से हराया।  68 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले में मानसी लाठेर ने कजाकिस्तान की इरिना काज़्युलिना को 12-2 से हरा दिया।

भारत ने चैंपियनशिप में अब तक एक रजत और चार कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते हैं। ग्रीको-रोमन में सुनील कुमार ने पुरुषों के 87 किलोग्राम वर्ग और नितेश ने पुरुषों के 97 किलोग्राम वर्ग में कांस्‍य पदक जीते।