नई दिल्ली 2026-05-06
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ए.आई. में तेजी से हो रही प्रगति, विशेष रूप से क्लाउड माइथॉस जैसे एआई-आधारित भेद्यता पहचान उपकरणों से उत्पन्न होने वाले साइबर सुरक्षा जोखिमों की जांच के लिए साइबर-सुरक्षा.एआई नामक एक समर्पित कार्यबल का गठन किया है।
सेबी का कहना है कि ऐसी प्रौद्योगिकियां लाभकारी हैं, लेकिन बड़े पैमाने पर साइबर जोखिम को काफी हद तक बढ़ा सकती हैं।
नवगठित कार्यबल में बाजार अवसंरचना संस्थानों – एम.आई.आई., योग्य रजिस्ट्रार और हस्तांतरण एजेंटों – क्यू.आर.टी.ए., विनियमित संस्थाओं और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इसमें एआई-संबंधित साइबर जोखिमों का आकलन करना, एक समान शमन रणनीतियों का विकास करना, खतरे की पूर्व जानकारी साझा करने की सुविधा प्रदान करना और महत्वपूर्ण साइबर घटनाओं की प्राथमिकता के आधार पर रिपोर्टिंग करना शामिल है।