13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

भारतीय पत्रकारों ने साइबर अपराध के खुलासे के लिए प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार जीता

नई दिल्ली 2026-05-05

भारत के दो पत्रकारों ने देश में साइबर अपराध का पर्दाफाश करने से चित्रों के माध्‍यम से रिपोर्टिंग परियोजना के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है। आनंद आर.के और सुपर्णा शर्मा तथा नतालिए ओबिको पिअर्सन को इल्लस्ट्रेटिड रिपोर्टिंग और कमेंट्री वर्ग में विजेता घोषित किया गया। उन्‍होंने यह रिपोर्ट ब्लूमबर्ग के लिए तैयार की थी। 
 
हनोई के रिपोर्टर अनिरूद्ध घोषाल को सामुहिक टोही उपकरणों के गोपनीय इस्तेमाल के लिए अमरीका सीमा गश्ती के संबंध में जांच के लिए अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टिंग वर्ग में विजयी घोषित किया गया। इन उपकरणों को सिलिकोन वैली में तैयार और चीन में उसे उन्नत रूप से विकसित किया गया था। 
 
पुलित्जर पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। इसे अमरीका में कोलंबिया युनिवर्सिटी के ग्रेजुएट स्‍कूल ऑफ जर्नलिजम द्वारा दिया जाता है।