13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

फुजैराह हमले में 3 भारतीयों के घायल होने पर भारत ने इसे ‘अस्वीकार्य’ बताया

नई दिल्ली 2026-05-05

भारत ने संयुक्‍त अरब अमीरात में फुजैराह पेट्रोलियम उद्योग क्षेत्र में हुए हमले में तीन भारतीय नागरिकों के घायल होने की घटना को अस्‍वीकार्य बताया है। कल ईरान के ड्रोन हमले में जैराह पेट्रोलियम उद्योग क्षेत्र में आग लगने से तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए थे।

विदेश मंत्रालय ने इस शत्रुता को तत्‍काल समाप्‍त करने का आह्वाहन किया है और इस संघर्ष में नागरिक बुनियादी ढ़ांचों और निर्दोष लोगों को निशाना बनाने की आलोचना की है।

मंत्रालय ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष को हल करने के लिए भारत लगातार वार्ता और कूटनीति का समर्थन कर रहा है ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल हो सके। भारत ने अंतरराष्‍ट्रीय कानून के अनुकूल होर्मुज जलडमरूमध्‍य में मुक्‍त और निर्बाध आवाजाही की भी अपील की। मंत्रालय ने कहा है कि भारत मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान में सभी प्रयासों में सहयोग देने के लिए तैयार है।