13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

निगम के 04 वार्डो को मिली 93 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन

कोरबा 2026-11-24

नगर पालिक निगम कोरबा के 04 वार्डो, वार्ड क्र. 03, 04, 15 एवं 17 को आज 93 लाख रूपये के विभिन्न विकास कायो की सौगात प्राप्त हुई। प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में इन विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन  किया गया, इस अवसर पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, मेयर इन काउंसिल सदस्य श्री नरेन्द्र देवंागन, पार्षद  मथुराबाई  चन्द्रा, लक्ष्मण श्रीवास, प्रेमलता बंजारे, रामकुमार साहू, एल्डरमेन दीपक यादव आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 03 के अंतर्गत डीडीएम रोड सांई मंदिर के पीछे 25 लाख रूपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है, जिसका लोकार्पण आज उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजूपत की अध्यक्षता में किया गया। इसी प्रकार निगम द्वारा वार्ड क्र. 04 राताखार टावर मोहल्ला गणेश चौक के पास 15 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण एवं अन्य विस्तार कार्य किये जाने हैं, वहीं वार्ड क्र. 15 अंतर्गत गुरूद्वारा के पीछे झरनापारा एवं पन्द्रह ब्लाक में लगभग 20 लाख रूपये की लागत से आरसीसी नाली एवं सीसी रोड का निर्माण किया जाना हैं। इसी प्रकार वार्ड क्र. 17 साहू खटाल से भैंस खटाल तक 25 लाख रूपये की लागत से सीसी रोड व नाली का निर्माण तथा वार्ड क्र. 17 ढोढ़ीपारा सिविल आफिस अहाता के पास रामू सूर्यवंशी घर से साहू खटाल तक 08 लाख रूपये की लागत से सीसी रोड व नाली का निर्माण कराया जाना हैं, इन सभी विकास कार्यो का भूमिपूजन भी आज उद्योग मंत्री श्री देवंागन व महापौर श्रीमती राजूपत के हाथों सम्पन्न हुआ।

महर्षि कश्यप ऋषि जयंती में हुये शामिल

डीडीएम रोड स्थित महर्षि कश्यप भवन में श्रीचन्द्रपुरिहा  कसौधन बैश्य गुप्ता समाज कोरबा द्वारा महर्षि कश्यप ऋषि जयंती समारोह का आयोजन किया गया था, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा  जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, एमआईसी सदस्य नरेन्द्र देवंागन आदि जयंती समारोह में शामिल हुये, समाज के लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा महर्षि कश्यप मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर समाज के संरक्षक योगेश्वर गुप्ता, अध्यक्ष राजेश गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र गुप्ता, सतीश गुप्ता, रामसेवक गुप्ता सहित काफी संख्या में समाज के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे।

सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रहे प्रधानमंत्री

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ’’ सबका साथ-सबका विकास ’’ के संकल्प के साथ लगातार देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, उनके कार्यकाल में देश का ऐतिहासिक विकास हुआ तथा विश्व स्तर पर देश का सम्मान बढ़ा है, उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिये, लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिये तथा शासन की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिये लगातार कार्य कर रही हैं, उन्हेाने कहा कि जहॉं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है तो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में विगत पौने तीन वर्ष में कोरबा में 1100 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें ढेर सारे कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं, अनेक प्रगति पर हैं तथा काफी संख्या में कार्य लगातार प्रारंभ भी हो रहे हैं। मंत्री श्री देवंागन ने वार्ड क्र. 15 की पार्षद श्रीमती बंजारे की मांग पर कहा कि वार्ड क्र. 15 में एक सामुदायिक भवन की स्वीकृति प्रक्रिया में है, वहीं एक और नया सामुदायिक भवन स्वीकृत किया जाना हैं, साथ ही वार्ड क्र. 17 में भी नया सामुदायिक भवन बनेगा। उन्होने कहा कि प्रत्येक समाज के पास उनका सामुदायिक भवन हो, इस पर काम हो रहा है, अभी तक 56 समाजों के लिये सामुदायिक भवन बनाये जा चुके हैं।

सभी 67 वार्डो में लगातार विकास

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने  उद्बोधन में कहा कि निगम द्वारा अपने सभी 67 वार्डो में बिना किसी भेदभाव के जनता जनार्दन की मांग व उनकी आवश्यकता के अनुरूप लगातार विकास कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव व उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का लगातार मार्गदर्शन व आशीर्वाद कोरबा के विकास के लिये मिल रहा है, कोरबा की जनता ने उद्योग मंत्री श्री देवंागन व मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर खरा उतरने का हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। महापौर श्रीमती राजपूत ने वार्ड क्र. 03 में सामुदायिक भवन लोकार्पण के मौके पर नागरिकों के आग्रह पर सामुदायिक भवन में किचन शेड निर्माण हेतु 04 लाख रूपये की स्वीकृति की घोषणा भी की।
सुविधायुक्त सामुदायिक भवन के लिये साधुवाद- सामुदायिक भवन लोकार्पण अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि काफी समय से समाज के लोग इस सामुदायिक भवन के निर्माण के लिये प्रत्यनशील थे, आज उन्हें अपने सामाजिक, वैवाहिक आदि कार्यक्रमों के लिये बेहतर स्थान प्राप्त हेा चुका है, जिसके लिये मैं बधाई व शुभकामनाएं देता हूॅं। उन्होने कहा कि निश्चित रूप से यहॉं पर एक अच्छा एवं सुविधायुक्त भवन का निर्माण हुआ है, इस हेतु भी निगम को साधुवाद।

कार्यक्रमों के दौरान सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, मेयर इन काउंसिल सदस्य श्री नरेन्द्र देवंागन, पार्षद मथुराबाई चन्द्रा, लक्ष्मण श्रीवास, प्रेमलता बंजारे, रामकुमार साहू , एल्डरमेन दीपक यादव आदि के साथ ही भाजपा मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, भाजपा उपाध्यक्ष योगेश जैन, पूर्व पार्षद जगदीश श्रीवास, अविनाश बंजारे, दीपक यादव, भुनेश्वर तिवारी, आशीष द्विवेदी, विजय गुप्ता, मनीराम साहू, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, अनिल यादव, शिव कुमार मरकाम, अश्वनी चौबे, उर्मिला  चौधरी, डॉ.राजीव गुप्ता, संगीता गुरूगोस्वामी, डॉ.गुरूगोस्वामी, श्वेता गुप्ता, आलोक गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।