13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन 22 नवंबर को कोरबा में

मुख्य अतिथि प्रमोद दुबे एवं अध्यक्षता करेंगे संजय कुमार पांडेय, समाज के लोगों से शामिल होने की अपील

कोरबा 2026-11-21

परशुराम ब्राह्मण समाज, कोरबा के तत्वावधान में सामाजिक एकता, समरसता एवं युवक-युवतियों को वैवाहिक परिचय का बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 2026 का आयोजन 22 नवंबर 2026, रविवार को किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर के पूर्व महापौर श्री प्रमोद दुबे शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संजय कुमार पांडेय, अध्यक्ष जिला पंचायत सारंगढ़ करेंगे।

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री देवेंद्र कुमार पांडेय, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास बैंक, रायपुर; श्रीमती दीप्ति दुबे, रायपुर एवं श्री बी.के. शुक्ला, अध्यक्ष परशुराम ब्राह्मण समाज, कोरबा उपस्थित रहेंगे।

यह परिचय सम्मेलन समाज के युवक-युवतियों को एक-दूसरे को समझने, परिवारों के बीच संवाद स्थापित करने तथा योग्य जीवनसाथी के चयन के लिए एक सार्थक मंच प्रदान करेगा। साथ ही सामाजिक एकजुटता एवं आपसी सद्भाव को मजबूत करने की दिशा में भी यह आयोजन महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

कार्यक्रम का आयोजन 22 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से परशुराम विश्व भवन, महाराणा प्रताप चौक, बुधवारी, कोरबा में किया जाएगा।

परशुराम ब्राह्मण समाज, कोरबा ने समाज के सभी सदस्यों, अभिभावकों एवं युवक-युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।