कोरबा 2026-10-01
नगर पालिका परिषद दीपका ने आज कटघोरा रोड से बजरंग चौक तक सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक मार्ग और यातायात में बाधा बन रहे अतिक्रमण हटाए गए। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर कुल 62 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
अभियान में तहसीलदार दीपका, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, थाना प्रभारी, उप अभियंता, राजस्व प्रभारी, नगर पालिका के कर्मचारी और पुलिस बल उपस्थित रहे।
पालिका प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण नहीं करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।