संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा : श्री गोपाल मोदी
कोरबा 2026-11-26
भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा संविधान गौरव दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय, टी.पी. नगर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ श्री अखिलेश पांडेय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान का स्मरण करते हुए संविधान के प्रति सम्मान, निष्ठा और समर्पण का संकल्प लिया गया।
संविधान हमारा अभिमान, सम्मान और गौरव है : श्री गोपाल मोदी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है। संविधान का निर्माण लगभग 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में पूरा हुआ। संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने इसके निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया, जबकि 26 जनवरी 1950 को इसे देश में लागू किया गया।
श्री मोदी ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में देश के नागरिकों के अधिकारों, समानता, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना समाहित है। हमें राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर सबसे पहले एक भारतीय नागरिक के रूप में संविधान का सम्मान और पालन करना चाहिए। संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को नमन करते हुए कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। प्रत्येक नागरिक को संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। श्री मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कुछ राजनीतिक दल संविधान को लेकर राजनीति कर रहे हैं, जबकि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के साथ कांग्रेस के व्यवहार को देश भली-भांति जानता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संविधान के प्रति सम्मान और निष्ठा का भाव रखते हैं तथा संविधान के गौरव और उसकी महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया पर मुख्य वक्ता अखिलेश पांडेय ने डाला प्रकाश
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ श्री अखिलेश पांडेय ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, शिक्षा तथा सामाजिक एवं आर्थिक अधिकार प्रदान करता है। संविधान में केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारों एवं दायित्वों का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। यह देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए नारी वंदन से संबंधित पहलों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, नागरिक अधिकारों और राष्ट्रीय एकता का आधार है। श्री पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान हमारा अभिमान है, संविधान हमारा सम्मान है और संविधान ही हमारा गौरव है। प्रत्येक भारतीय नागरिक को संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों का सम्मान करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही गरिमामय उपस्थिति
संविधान गौरव दिवस के इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, महापौर संजूदेवी राजपूत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, एमआईसी मेंबर नरेंद्र देवांगन, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, योगेश जैन, लक्की नंदा, रुक्मणी नायर, अजय कंवर, अजय दुबे, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, संजय राठौर, अविनाश दुबे, सरजू अजय, डॉ. विजय राठौर, रामनारायण सराफ, राजेश लहरे, अंजना सिंह, बी.डी. शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।