13 जनवरी 2000 से प्रकाशित

BCCI announces contract renewal of Women Cricket Team for 2024-25

2025-03-25

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने एक अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025 तक की अवधि के लिए भारतीय महिला टीम के लिए अनुबंध नवीनीकरण की घोषणा की है।

2024-25 सत्र के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर, प्रमुख बल्लेबाज स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को पिछले कुछ वर्षों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ग्रेड ए में रखा गया है।

    रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और शैफाली वर्मा सभी को ग्रेड बी में रखा गया है जबकि यास्तिका भाटिया, राधा यादव, स्नेह राणा और पूजा वस्त्रकार को ग्रेड सी में रखा गया है। श्रेयंका पाटिल, तीतास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर और उमा छेत्री जैसे नए खिलाडियों को भी अनुबंध सूची में जोडा गया हैं।

    भारतीय महिला टीम अगले महीने की 27 तारीख से श्रीलंका में एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी।