बिहार 2025-04-02
बिहार के राजगीर में इस वर्ष अगस्त माह में एशिया कप हॉकी का आयोजन होगा। हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने पटना में इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
प्रतियोगिता 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगी।
एशिया कप के इस 12वें संस्करण में भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन और मलेशिया सहित 8 टीमें भाग लेंगी। भारत भारत ने अब तक तीन बार यह टूर्नामेंट जीता है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग के लिए बिहार सरकार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की सराहना की है।
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने नवनिर्मित राजगीर अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेलने के लिए उत्साह व्यक्त किया।