नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में आज से 6 अक्टूबर तक होंगे आयोजन
कोरबा 2026-09-30
राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आम नागरिकों तक विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में 01 अक्टूबर से 06 अक्टूबर तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत पाली एवं जनपद पंचायत कोरबा, पाली तथा पोड़ी उपरोड़ा में 1 अक्टूबर, नगर पालिका परिषद दीपका एवं नगर पंचायत छुरीकला में 2 अक्टूबर, नगर पालिक निगम कोरबा एवं जनपद पंचायत करतला में 3 अक्टूबर, नगर पालिका परिषद कटघोरा एवं बांकीमोंगरा में 5 अक्टूबर तथा जनपद पंचायत कटघोरा में 6 अक्टूबर 2026 को शिविर आयोजित किए जाएंगे।
नगर पालिक निगम कोरबा का शिविर टी.पी. नगर स्थित निगम कार्यालय, नगर पालिका परिषद कटघोरा का शिविर वार्ड क्रमांक-02 कार्यालय भवन, नगर पालिका परिषद दीपका का शिविर नगर पालिका कार्यालय, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा का शिविर वार्ड क्रमांक-03 कार्यालय, नगर पंचायत पाली का शिविर नगर पंचायत कार्यालय भवन वार्ड क्रमांक-15 तथा नगर पंचायत छुरीकला का शिविर बस स्टैंड के समीप आयोजित किया जाएगा।
इसी प्रकार जनपद पंचायत कोरबा का शिविर ग्राम पंचायत अजगरबहार, जनपद पंचायत कटघोरा का ग्राम पंचायत अरदा के पंचायत भवन के पास, जनपद पंचायत पाली का माध्यमिक शाला ग्राम पंचायत सैला, जनपद पंचायत करतला का हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम पंचायत फरसवानी तथा जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा का शिविर ग्राम पंचायत सिंघिया में आयोजित किया जाएगा। इन सभी शिविरों के लिए संबंधित अधिकारियों को नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।