13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

कोरबा 2026-08-17

मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का आज हसदेव परियोजना के अधीक्षण अभियंता श्री पी.एन.एक्का ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बांध की वर्तमान स्थिति, जलस्तर एवं जलाशय में पानी की आवक तथा गेटों से छोड़े जा रहे पानी की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. भारती सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

वर्तमान में बांध के 9 गेट खोले गए हैं, जिनसे लगभग 49 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। जलाशय में पानी की लगातार हो रही आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. भारती ने बताया कि जलाशय में पानी की आवक और जलस्तर पर निरंतर नजर रखी जा रही है। जलाशय में पानी की आवक की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है, ताकि जलस्तर को नियंत्रित रखा जा सके।

उन्होंने बताया कि बांध से पानी छोड़े जाने को देखते हुए निचले क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है तथा संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा बांध की स्थिति और जल प्रवाह की लगातार निगरानी की जा रही है।

Vijay Kumar Khetrapal
Owner and Editor
Address: Rashtriya Vijay Mail, Beside Press Club
T.P.Nagar - Korba (C.G)
Ph: 9425224048,9838329977, 9039913390
Mail: rvijmail@gmail.com
साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी। राष्ट्रीय विजय मेल इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। राष्ट्रीय विजय मेल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, राष्ट्रीय विजय मेल या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उलंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।