13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

लाल मैदान दशहरा उत्सव के लिए बन रहा 120 फीट का ऊंचा रावण

कोरबा 2026-10-15

कोरबा जिला का मशहूर लाल मैदान दशहरा उत्सव के लिए रावण का पुतला 120 फीट का बनाया जा रहा है। कार्यपालक निदेशक श्री एचके. सिह के मार्गदर्शन में हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम के अधिकारियों व कर्मचारियों की दशहरा उत्सव समिति बड़ी तन्मयता एवं मेहनत के साथ रावण पुतला के निर्माण कार्य में जुटी हुई है।

दशहरा समिति के अध्यक्ष श्री एमके. गुप्ता के अनुसार दशहरा के दिन लाल मैदान पर दस सिरों वाला रावण लाल-लाल आंखें दिखाएगा और अट्टहास करेगा। दशहरा पर 
20 अक्टूबर को रात 8 बजे से लाल मैदान पर आसमानी आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।  इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।