13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

सेवा संकल्प अभियान : विद्युत गृह स्कूल क्रमांक-दो में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

कोरबा 2026-10-14

सेवा संकल्प अभियान के तहत हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में मंगलवार को विद्युत गृह हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक-दो के स्कूली बच्चों के बीच “सेवा के रंग, देश के संग” थीम पर बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्कूल भवन में बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोलियों को कार्यपालक निदेशक श्री एचके. सिंह ने अवलोकन कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
 
यहां उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी द्वारा कोरबा पश्चिम क्षेत्र में विद्युत गृह हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक-02 संचालित की जाती है। इस स्कूल की स्थापना 14 नवंबर 1984 को की गई है। रंगोली के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक श्री एचके सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए सेवा संकल्प अभियान के महत्व व उपयोगिता को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर कारखाना प्रबंधक श्री एके. शाह भी उपस्थित रहे।

विजयी प्रतिभागियों में प्रथम पुरस्कार कला संकाय-कक्षा 12वीं (अ) की छात्रा कांति गोस्वामी को मिला। जबकि द्वितीय स्थान पर कला संकाय-कक्षा 12वीं (अ) के छात्र देवप्रकाश ध्रुव और तृतीय स्थान पर विज्ञान संकाय-कक्षा 12वीं की छात्रा खूशबू जाल रहीं। विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार के साथ प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी कार्यपालक निदेशक के हाथों दिया गया।

कार्यक्रम में विद्युत गृह हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक-दो के प्राचार्य रविंद्र सिन्हा, शिक्षक आभारानी गोस्वामी, संगीता रावत, स्मिता शर्मा और सुदीप चक्रवर्ती ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) विकास उईके द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रसायनज्ञ देवेश दुबे समेत विद्युत संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।