ग्रामीणों ने भवन के संरक्षण और अदाणी फाउंडेशन के विकास कार्यों में सहयोग का लिया संकल्प
कोरबा 2026-07-29
ग्रामीण विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अदाणी फाउंडेशन द्वारा ढनढनी ग्राम पंचायत में नवनिर्मित 'अदाणी भवन' का लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ फीता काटकर, विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ किया गया। इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन के मुख्य व्यवसाय अधिकारी (CBO) समीर मित्रा तथा एजीएम डॉ. विकास ठाकुर ने भवन की चाबी ग्राम पंचायत को सौंपते हुए इसे ग्रामीणों को समर्पित किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच कन्हैया बिंझवार, उपसरपंच रेसमलाल बिंझवार, सचिव साधराम दीवान, अदाणी फाउंडेशन से तजेंद्र बंजारे एवं उनकी टीम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य व्यवसाय अधिकारी समीर मित्रा ने कहा, "अदाणी फाउंडेशन का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाना और उनके सामाजिक विकास में सहभागी बनना है। अदाणी भवन ग्रामीणों के लिए सामाजिक, शैक्षणिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का एक सशक्त केंद्र बनेगा। हमें विश्वास है कि ग्रामवासी इस भवन का बेहतर उपयोग करते हुए इसके संरक्षण में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।"
ग्राम पंचायत ढनढनी के सरपंच कन्हैया बिंझवार ने अदाणी फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "अदाणी भवन हमारे गांव के लिए एक अमूल्य सौगात है। इससे ग्रामवासियों को बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, महिला समूहों एवं सामाजिक आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। हम सभी ग्रामीण इस भवन की देखभाल अपनी जिम्मेदारी समझकर करेंगे तथा गांव के विकास के लिए अदाणी फाउंडेशन के साथ मिलकर कार्य करते रहेंगे।"
अदाणी भवन के उद्घाटन से पूरे गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने अदाणी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा ग्रामीण विकास और जनकल्याण के लिए लगातार किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और इससे क्षेत्र के लोगों को नई सुविधाएं एवं अवसर प्राप्त होंगे। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अदाणी भवन के संरक्षण एवं रखरखाव की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। साथ ही भविष्य में भी अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित विकास एवं जनहितकारी पहलों में सक्रिय सहयोग देने का भरोसा व्यक्त किया।
अदाणी समूह क्षेत्र में सामुदायिक विकास के लिए अपने अदाणी फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सहभागिता के तहत के जिले में स्थित कोरबा पावर लिमिटेड के आसपास के ग्राम पंचायतों में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा मे विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।