रायपुर 2026-09-06
जगदलपुर की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एन.आई.ए. की विशेष अदालत ने झीरम घाटी में हुए माओवादी हमले के मामले में सभी दस आरोपियों को दोषी ठहराया है। इस मामले में कुल ग्यारह आरोपी थे जिनमें से एक की मृत्यु हो गई थी।
अदालत ने दो महिलाओं सहित सभी दस आरोपियों को 29 लोगों की हत्या और 15 को हत्या के प्रयास का दोषी पाया। सजा पर फैसला 16 सितंबर को होगा।
मई-2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमला किया था। इसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित 29 लोग मारे गए थे।