13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

किसान सोहन सिंह को मिला किसान किताब, खेती-किसानी के लिए खाद और बीज खरीदने में हो रही आसानी

जशपुरनगर 2026-09-06

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में किसानों को किसान किताब उपलब्ध कराई जा रही है। इससे किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा मिल रही है।

इसी कड़ी में ग्राम बरगांव डूमरटोली निवासी किसान श्री सोहन सिंह को किसान किताब के साथ केसीसी कार्ड प्राप्त हुआ। किसान किताब और केसीसी कार्ड मिलने से अब उन्हें खेती-किसानी के लिए खाद, बीज सहित अन्य कृषि सामग्री खरीदने में आसानी हो रही है।

किसान श्री सोहन सिंह ने किसान किताब और केसीसी कार्ड मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसान किताब मिलने से खेती-किसानी के काम में काफी सुविधा होगी।

किसान सोहन सिंह किसान किताब मिलने से खुश हैं और इसे खेती के लिए उपयोगी पहल बता रहे हैं।