नई दिल्ली 2026-06-04
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि योग दुनिया भर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि वे आज गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप-2026 में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस प्रतियोगिता ने दुनिया भर के योग प्रेमियों को एक मंच पर लाने का काम किया है। उन्होंने इसे योगासन के वैश्विक खेल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और आयोजनकर्ताओं तथा प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।