13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, इस वर्ष का विषय – शांतिपूर्ण भविष्य का निर्माण

नई दिल्ली 2026-05-03

आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस है। यह प्रेस की स्वतंत्रता पहलों को प्रोत्साहित करने और विकसित करने तथा विश्व स्तर पर प्रेस की स्वतंत्रता की स्थिति का आकलन करने का अवसर है। इस वर्ष का विषय – शांतिपूर्ण भविष्य का निर्माण है।

इस वर्ष विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की पुष्टि करने और पत्रकारिता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित प्रौद्योगिकी तथा मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को भविष्य के लिए सूचना व्‍यवस्‍था मजबूत करने के व्यावहारिक तरीकों के लिए एकजुट करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1993 में यूनेस्को के 1991 में 26वें महासभा सम्मेलन में अपनाई गई एक सिफारिश के बाद की गई थी। यह अवसर प्रेस की स्वतंत्रता के मूलभूत सिद्धांतों को मान्‍यता देने और विश्व स्तर पर प्रेस की स्वतंत्रता का मूल्यांकन करने का है।

यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता और स्वायत्तता के लिए महत्वपूर्ण है। यह सरकारों को प्रेस की स्वतंत्रता की प्रतिबद्धता का सम्मान करने की याद दिलाता है और मीडिया पेशेवरों के लिए प्रेस की स्वतंत्रता और पेशेवर नैतिकता के मुद्दों पर चिंतन करने का भी दिन है।