नई दिल्ली 2026-03-14
नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 में भारत का दबदबा रहा। तीन दिन तक चले इस प्रतियोगिता का समापन भारत ने कल 208 पदकों के साथ किया। प्रतियोगिता में आठ देशों, भारत, रूस, नेपाल, भूटान, हांगकांग चीन, सर्बिया, बोस्निया और मिस्र के लगभग 257 एथलीटों ने हिस्सा लिया। भारत 75 स्वर्ण, 69 रजत और 64 कांस्य पदक के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा। रूस ने दूसरा, जबकि बोस्निया और हर्ज़ेगोविना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के आखिरी दिन मुख्य आकर्षण दो बार की पेरिस पैरालंपिक पदक विजेता प्रीति पाल रहीं, जिन्होंने महिलाओं की 200 मीटर टी35-टी37 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत ने प्रतियोगिता के पिछले दो दिनों में भी अपना दबदबा बनाए रखा था।