13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

पश्चिम मध्य रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना की उच्चस्तरीय जांच के लिए बनाई समिति

नई दिल्ली 2026-05-18

पश्चिम मध्य रेलवे ने तिरुअनंतपुरम सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग की घटना की जांच के लिए उच्च प्रशासनिक स्तर की जांच समिति गठित की है। मध्य प्रदेश के लूणी रिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच रेलगाडी के एक यात्री डिब्बे, सामान रखने वाले डिब्‍बे और जनरेटर वाले डिब्बे में आग लग गयी थी।

भारतीय रेलवे ने बताया कि समिति को निर्धारित समय के भीतर जांच पूरी करने का निर्देश दिया गया है। समिति घटना के कारणों, तकनीकी पहलुओं और सुरक्षा मानकों की विस्तृत जांच करेगी, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।