नई दिल्ली 2026-09-13
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तटीय गांव जुनपुट में एक और हथियार तथा मिसाइल परीक्षण रेंज स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राज्य में हथियार और मिसाइल परीक्षण रेंज स्थापित करने के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पश्चिम बंगाल के विकास के लिए एक बड़ी परियोजना होगी।
यह उड़ीसा की चांदीपुर परीक्षण रेंज के अलावा आंध्र प्रदेश में प्रस्तावित परीक्षण केंद्र के बाद डीआरडीओ का तीसरा प्रमुख केंद्र होगा। भारत के पास ओडिशा में दो प्रक्षेपण परिसरों में संचालित एक मिसाइल परीक्षण सुविधा है, जिसे एकीकृत परीक्षण रेंज के रूप में जाना जाता है।