नई दिल्ली 2026-02-24
जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए उत्तरी रेलवे ने ट्रेन नम्बर 26401/26402 एसवीडीके–एसआईएनए वंदेभारत एक्सप्रेस के जम्मूतवी तक विस्तार करने की घोषणा की है। यह परिचालन पहली मार्च 2026 से प्रभावी होगा।
रेलवे मुख्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार प्रतिष्ठित वंदेभारत एक्सप्रेस पहले श्री माता वैष्णों देवी कटरा – एसवीडीके और श्रीनगर -एसआईएनए के बीच चल रही थी। अब यह ट्रेन एसवीडीके से चलकर जम्मूतवी तक जाएगी। इस परिचालन से यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय पहुंच को बढ़ावा मिलेगा।