13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

वैश्विक शिपिंग कंपनियां यदि ईरान को भुगतान करती हैं, तो अमरीका उठाएगा सख्त कदम

नई दिल्ली 2026-05-02

अमरीका ने वैश्विक शिपिंग कंपनियों को चेतावनी दी है कि यदि वे होर्मुज जल-डमरू-मध्य से गुजरने के लिए ईरान को भुगतान करती हैं, तो उन्हें प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। इससे, इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर नियंत्रण को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

खबरों के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में अमरीका और इज़राइल के बीच हुए संघर्ष के बाद ईरान ने होर्मुज से जहाजों की आवाजाही रोक दी थी। इसके बाद में ईरान ने अपनी तटरेखा के पास वैकल्पिक मार्गों से कुछ जहाजों को गुजरने की अनुमति दी, और कभी-कभी इसके लिए शुल्क भी वसूल किया था।

अमरीका ने 13 अप्रैल को होर्मुज में नौसैनिक नाकाबंदी लागू की। इससे ईरान के तेल टैंकरों को रोक दिया गया। अमरीका की केंद्रीय कमान ने कहा कि नाकाबंदी शुरू होने के बाद से 45 वाणिज्यिक जहाजों को वापस लौटने के लिए कहा गया है।