नई दिल्ली 2026-05-26
अमरीकी सेना ने ईरान के साथ जारी संघर्ष विराम के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के मिसाइल प्रक्षेपण स्थलों और नावों को निशाना बनाया है।
सेंटकॉम के प्रवक्ता टिमोथी हॉकिन्स ने बताया कि इन हमलों में उन ठिकानों को निशाना बनाया गया, जहां मिसाइलें तैनात की जा रही थीं और जो नावें बारूदी सुरंगें लगाने की कोशिश कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि अमरीकी बल संघर्ष विराम के दौरान संयम बरतते हुए अपने सैनिकों की सुरक्षा में कार्रवाई कर रहे हैं। यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब अमरीका और ईरान के बीच संघर्ष विराम वार्ता में कुछ प्रगति की खबरें आई हैं।
राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान का समृद्ध यूरेनियम अमरीका को सौंपा जाएगा, जिसे नष्ट किया जाएगा या अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी की निगरानी में उपयुक्त स्थान पर नष्ट किया जाएगा। रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने भी अमरीकी नेतृत्व वाले ढांचे के तहत अपने समृद्ध यूरेनियम भंडार को छोड़ने पर सहमति जताई है।