13 जनवरी 2000 से प्रकाशित

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पहाड़ी इलाकों में चट्टानों के गिरने को रोकने के लिए ...

नई दिल्ली 2025-05-29

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पहाड़ी इलाकों में चट्टानों के गिरने को रोकने के लिए उन्नत शमन तकनीकों की खोज करने पर जोर दिया है।

वे आज पहाड़ी इलाकों में ढलानों के स्थिरीकरण और चट्टान गिरने की घटनाओं को कम करने के लिए उन्नत भू-तकनीकी तकनीक विषय पर नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया जैसे देशों से सीखने की आवश्यकता पर बल दिया। 
 
श्री गडकरी ने कहा कि भारत में विविधतापूर्ण जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियों के साथ-साथ  विभिन्न प्रकार के भू-भाग और अलग-अलग समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन सर्वोत्तम वैश्विक कार्य प्रणालियों के इस्तेमाल और ज्ञान को साझा करने तथा हितधारकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देगा। श्री नितिन गडकरी ने कहा कि तकनीकी परिवर्तन और उसका उन्नयन एक निरंतर प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों को समस्याओं को समझने और उनका उचित समाधान प्रदान करने में सक्षम होना चाहिए।