13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

यूक्रेन के साथ युद्ध अब समाप्‍ति की ओर है: रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

नई दिल्ली 2026-05-10

रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन के साथ युद्ध अब समाप्‍ति की ओर है। उन्‍होंने पश्चिम एशिया संघर्ष के भी जल्द समाधान की आशा व्‍यक्‍त की।

उन्‍होंने कहा कि यदि तनाव और बढ़ता है तो सभी पक्षों को भारी नुकसान होगा। वर्ष 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिम देशों के साथ पहले ख़राब रूस के संबंधों में और कड़वाहट आ गई है।
 
यूरोपीय नेताओं से वार्ता के बारे में पूछे जाने पर पुतिन ने कहा कि ऐसी किसी बातचीत के लिए उनके पसंदीदा नेता हैं जर्मनी के पूर्व चासंलर गेरहार्ड श्रोडर। पुतिन ने यह भी कहा कि स्‍थायी शांति समझौते को अंतिम रूप दिए जाने के बाद ही वे यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की से मिलेंगे। 
 
इस बीच, दोनो देश रूस के वार्षिक विजय दिवस परेड के दौरान तीन दिन के संघर्ष विराम पर सहमत हुए हैं।