13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

भगवान महाकाल की पांचवीं शोभायात्रा : उज्जैन में आज भगवान महाकाल के पाँच अलग-अलग रूपों में होंगे दर्शन

नई दिल्ली 2026-08-31

उज्जैन में आज भगवान महाकाल की पांचवीं शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह श्रावण-भाद्रपद के महीने में होने वाली शोभायात्राओं का हिस्सा है। भक्‍त, भगवान महाकाल के पाँच अलग-अलग रूपों में दर्शन कर सकेंगे। इस बार शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण 84 महादेव हैं। ये उज्जैन के प्राचीन 84 महादेवों का प्रतीक है। 

शोभायात्रा, शाम 4 बजे मंदिर से निकलेगी। शोभायात्रा, महाकाल घाटी, गुदरी, बख्शी बाजार और कहारवाड़ी से होते हुए रामघाट पहुंचेगी। रामघाट पर भगवान महाकाल को शिप्रा नदी के जल से स्नान कराया जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा कार्तिक चौक, ढाबा रोड, छतरी चौक, गोपाल मंदिर और पटनी बाजार से गुजरेगी। रात लगभग 8 बजे महाकालेश्वर मंदिर में यात्रा संपन्‍न होगी।