13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

जम्मू और श्रीनगर के बीच शुरू होगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन

नई दिल्ली 2026-08-21

भारतीय रेलवे जम्मू और श्रीनगर के बीच तीसरी वंदे भारत रेलगाड़ी शुरू करेगा। नई सेवा से यात्रियों को एक और यात्रा विकल्प मिलेगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के पत्र के साथ एक पोस्ट साझा की। पत्र में श्री वैष्णव ने बताया कि शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर के रास्ते जम्मू तवी और श्रीनगर के बीच तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी गई है।

    रेलवे मंत्रालय द्वारा तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव के रूप में उधमपुर को शामिल किए जाने के फैसले का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे संपर्क सुविधा बेहतर होगी और रेल यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।