13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

थाईलैंड ने हंतावायरस को ‘खतरनाक संक्रामक रोग’ घोषित किया

नई दिल्ली 2026-05-15

थाईलैंड ने हंतावायरस को “खतरनाक संक्रामक रोग” घोषित किया है। थाईलैंड की राष्ट्रीय संक्रामक रोग समिति ने संदिग्ध मामलों की तीन घंटे के भीतर रिपोर्टिंग, 12 घंटे में जांच और उच्च जोखिम वाले संपर्क के लिए 42 दिन का क्वारंटाइन सहित सख्त उपायों को मंजूरी दी है।
 
थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश भर में उन्नत निगरानी, प्रयोगशाला परीक्षण और उपचार प्रोटोकॉल लागू किए जा रहे हैं, साथ ही पड़ोसी देशों के साथ लगी सीमा के प्रवेश स्‍थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने चूहों के संपर्क में आए या उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से यात्रा करने वाले लोगों को तेज बुखार और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण विकसित होने पर तत्काल चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी है।
 
हंतावायरस मुख्य रूप से संक्रमित चूहों, उनके मूत्र, लार या मल के संपर्क से फैलता है, जबकि मानव से मानव में इसका संक्रमण नहीं होता है।