13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

वस्त्र उद्योग ने भारत-अमरीका अंतरिम व्यापार समझौते का स्वागत किया

नई दिल्ली 2026-02-18

वस्त्र उद्योग ने भारत-अमरीका अंतरिम व्यापार समझौते का स्वागत किया है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में हथकरघा वस्त्र निर्यात संवर्धन परिषद के पूर्व अध्यक्ष और निर्यात संवर्धन समिति के वर्तमान सदस्य संजीव सरन ने कहा कि शुल्क में कमी से निर्यातकों को लाभ होगा।

श्री सरन ने कहा कि इससे भारत में नए निवेश और संयुक्त उद्यमों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि अब भारत-अमरीका को वस्त्र निर्यात करने के लिए सबसे उपयुक्त देशों में से एक है।