नई दिल्ली 2026-04-30
पंजाब के तरणतारण जिले में पंजवार खुर्द गांव से भारी मात्रा में आतंकी हथियार बरामद कर एक बडे आतंकी हमले को नाकाम कर दिया गया है। यह बरामदगी सोमवार रात पटियाला में राजपूरा-शंभू रेल पटरी के पास हुए विस्फोट की छानबीन के दौरान हुई।
इस विस्फोट में उस व्यक्ति की मौत हो गई जो आई ई डी लगाने की कोशिश कर रहा था। बाद में, पुलिस ने इसके चार सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों को पाकिस्तान के आई एस आई और खालिस्तान आतंकी नेटवर्क का समर्थन प्राप्त था।पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा है कि गिरफ्तार अपराधी की जानकारी के आधार पर हथियार बरामद किए गए हैं।