नई दिल्ली 2026-08-16
पहली बार आयोजित ‘सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले’ का कल समापन हो गया। यह रिले पूर्व में फिजी से शुरू होकर पश्चिम में अमरीका तक 54 देशों और कई क्षेत्रों से होकर गुजरी।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह पहल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित की गई थी। फिजी स्थित भारतीय उच्चायोग से शुरू हुई इस रिले में एक सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक तिरंगे का संदेश दुनिया भर में पहुंचाया गया।
रिले का समापन सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में तिरंगा फहराने के साथ हुआ। इस दौरान ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का भी जश्न मनाया गया। रिले में प्रवासी भारतीयों और भारत के मित्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया।