नई दिल्ली 2026-02-21
सर्वोच्च न्यायालय ने विशेष गहन पुनरीक्षण – एस.आई.आर प्रक्रिया के दौरान हिंसा और राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक-डी.जी.पी को चेतावनी दी है।
न्यायालय ने कहा है कि यदि डी.जी.पी राजनीतिक नेताओं की आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाते हैं तो भविष्य में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अगली सुनवाई में, डी.जी.पी को प्राप्त शिकायतों के जवाब में उठाए गए कदमों की रिपोर्ट देनी होगी। मामले की सुनवाई अगले महीने फिर होगी।