13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

नीट पेपर लीक मामले में चूक की जिम्मेदारी तय की जानी होगी : Supreme court  ने कहा दो टूक

नई दिल्ली 2026-05-29

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि नीट पेपर लीक मामले में चूक की जिम्मेदारी तय की जानी होगी। न्यायमूर्ति पी.एस.नरसिम्हा और आलोक आराधे की पीठ आज इस मामले में दायर याचिकाओं की सुनवाई कर रही थी।

इनमें एक याचिका में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी – एनटीए के पुनर्गठन या इसे हटाने का निर्देश देने और इसके स्थान पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिये एक सशक्त और स्वायत्त निकाय के गठन की मांग की गयी थी। पीठ ने केंद्र से हलफनामा दायर करने को कहा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई जुलाई के दूसरे सप्ताह में होगी।

महाधिवक्ता तुषार मेहता ने पीठ से कहा कि सरकार युवाओं के लिये चिंतित है और यह सुनिश्चित करने के लिये प्रतिबद्ध है कि आगे ऐसी कोई चूक न हो। उन्होंने पीठ से यह भी कहा कि अगले महीने की 21 तारीख को होने वाली नीट -यूजी पुनःपरीक्षा के लिये कुछ नयी व्यवस्था की गयी है।