13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

सुखोई-30 विमान दुर्घटना : रक्षा मंत्री ने स्क्वाड्रन लीडर अनुज व फ्लाइट लेफ्टिनेंट दुरागकर के निधन पर दुख व्यक्त किया

नई दिल्ली 2026-03-06

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सुखोई-30 विमान दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

कल जोरहाट वायुसेना अड्डे से लगभग 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग जिले के बोकाजन उपमंडल के इंगलोंग एकोपी पहाड़ी पर नियमित प्रशिक्षण अभियान के दौरान सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि अधिकारियों के साहस और सेवा को हमेशा गर्व और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि राष्ट्र इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।