13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

भारत आ रहे एक और एल.पी.जी. टैंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार किया

नई दिल्ली 2026-05-03

भारत आ रहे मार्शल आइलैंड्स ध्वज के एल.पी.जी. टैंकर, एमटी सर्व शक्ति, ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर लिया। इसमें 46 हजार 313 मीट्रिक टन एलपीजी है और 18 भारतीयों सहित चालक दल के 20 सदस्य सवार हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस टैंकर के 13 मई तक विशाखापत्तनम पहुंचने की उम्मीद है।

पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने कल संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और भारतीय ध्वज वाले जहाजों से जुड़ी कोई घटना दर्ज नहीं की गई है।