13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

देश में प्रति व्यक्ति आय के मामले में सिक्किम शीर्ष पर बरकरार

राष्ट्रीय औसत से लगभग 3 गुना

नई दिल्ली 2026-07-11

सिक्किम एक बार फिर देश का सबसे समृद्ध राज्य बनकर उभरा है। प्रति व्यक्ति आय के नवीनतम विश्लेषण के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में राज्य की प्रति व्यक्ति आय 6 लाख 46 हजार रुपये से अधिक रही, जो राष्ट्रीय औसत से लगभग 3 गुना है। देश की कुल आबादी में सिक्किम की हिस्सेदारी केवल 0.05 प्रतिशत है।

सिक्किम पिछले एक दशक से प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है जिसने प्रतिव्‍यक्ति आधार पर भारत के सबसे समृद्ध राज्‍य का दर्जा बरकरार रखा है।