13 जनवरी 2000 से प्रकाशित

श्री गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे खोले जाएंगे

2025-03-31

उत्तराखंड में श्री गंगोत्री धाम के कपाट इस वर्ष अक्षय तृतीया यानी 30 अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे खुलेंगे। इसी दिन श्री यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुलेंगे जिसका समय मंदिर समिति द्वारा 3 अप्रैल को यमुना जयंती पर घोषित किया जाएगा।

श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को प्रातः 6 बजे और श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रातः 7 बजे खुलेंगे। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ-उत्तराखंड के चार प्रमुख धाम हैं। प्रतिवर्ष लगभग अक्टूबर-नवंबर के आसपास छह महीने के लिए इन मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं और अप्रैल-मई के दौरान गर्मियों में खुलते हैं। चारधाम यात्रा यमुनोत्री से गंगोत्री और केदारनाथ होते हुए बद्रीनाथ में समाप्त होती है।