13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 100 से अधिक कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किए

नई दिल्ली 2026-08-13

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में 100 से अधिक कलाकारों को वर्ष 2024 और 2025 के लिए संगीत नाटक अकादमी की छात्रवृत्तियां और पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार देश की प्रदर्शन कलाओं, संगीत, नृत्य, रंगमंच, लोक और जनजातीय कलाओं, कठपुतली नृत्‍य, पारंपरिक रंगमंच और अन्य संबंधित कला रूपों में योगदान के लिए दिए गए।
 
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में आधुनिक भारत की प्रतिभा और समर्पण झलकता है। उन्होंने कहा कि संगीत की अनेक प्रणालियां हैं, नृत्यों की कई शैलियां हैं और लोक रंगमंच के अनगिनत रूप हैं। राष्‍ट्रपति ने कहा कि कलाकार देश भर में समृद्ध लोक संस्कृति को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
 
राष्ट्रपति ने देश की लोक कलाओं के विलुप्त होने के खतरे पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी कलाओं का दस्तावेजीकरण करना और उन्हें जीवित रखने के लिए विशेष प्रयास करना आवश्यक है। उन्होंने संगीत नाटक अकादमी द्वारा कला दीक्षा कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्‍नता व्यक्त की। उन्होंने वरिष्ठ कलाकारों से अगली पीढ़ी को प्रशिक्षित करने का आग्रह किया।