नई दिल्ली 2026-02-15
रेलवे में अब सामान्य श्रेणी के यानी जनरल कोच की सफाई भी फर्स्ट क्लास कोच की ही तरह की जाएगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल नई दिल्ली में बताया कि इस पहल के तहत शुरूआत में छह महीने के भीतर लम्बी दूरी की 80 रेलगाड़ियों की पहचान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन रेलगाड़ियों में एक से डेढ़ घंटे के अंतराल पर सफाई के लिए अलग से कर्मचारी रखे जायेंगे। श्री वैष्णव ने यह जानकारी भी दी कि अब ट्रेन में कम्बल, चादर आदि के वितरण, पैकिंग और सफाई का काम एक ही एजेंसी करेगी।