नई दिल्ली 2026-10-07
दिल्ली पुलिस ने कल के विरोध मार्च के दौरान नई दिल्ली स्थित आकाशवाणी भवन में बिना अनुमति के प्रवेश करने के आरोप में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
संबंधित धाराओं के अंतर्गत संसद मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कल विपक्षी इंडिया गठबंधन के कई सांसदों ने संसद के मकर द्वार से निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक विरोध मार्च निकालने का आह्वान किया था।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाला गया यह मार्च आकाशवाणी भवन के पास रोक दिया गया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने आकाशवाणी भवन में प्रवेश कर वहां धरना दिया।