13 जनवरी 2000 से प्रकाशित

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2025 : प्रोफेसर जयंत विष्णु नार्लीकर को मरणोपरांत विज्ञान रत्न पुरस्कार

नई दिल्ली 2025-10-26

2025 के राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कारों की आज घोषणा की गई है। प्रोफेसर जयंत विष्णु नार्लीकर को मरणोपरांत विज्ञान रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। विज्ञान श्री पुरस्कार के लिए आठ वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। विज्ञान युवा श्रेणी के अंतर्गत, विभिन्न विषयों से 14 युवा वैज्ञानिकों का चयन किया गया है, जबकि विज्ञान टीम पुरस्कार, कृषि विज्ञान में योगदान के लिए टीम अरोमा मिशन, वैज्ञानिक  तथा औद्योगिक अंनुसंधान परिषद को दिया जा रहा है। 
 
ये पुरस्कार विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार में विशेष योगदान के लिए चार श्रेणियों – विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर और विज्ञान टीम – के अंतर्गत प्रदान किए जाते हैं।