13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

पीएम मोदी देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली रेलगाड़ी को कल दिखाएंगे हरी झंडी

नई दिल्ली 2026-07-16

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल हरियाणा में जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित यह रेलगाड़ी उन्नत रेलवे इंजीनियरिंग में देश की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाती है।

इस रेलगाड़ी  के शुरू होने से भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जिनके पास हाइड्रोजन से चलने वाली रेलगाड़ियां हैं। इन देशों में जर्मनी, जापान, चीन और अमरीका शामिल हैं। रेलगाड़ी को 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन इस खंड पर यह अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।