13 जनवरी 2000 से प्रकाशित

नई दिल्ली में प्लास्टइंडिया 2026 का आयोजन, आत्मनिर्भर औद्योगिक आधार पर फोकस

नई दिल्ली 2026-02-07

दुनिया की सबसे बड़ी प्लास्टिक प्रदर्शनियों में से एक प्लास्टइंडिया 2026 नई दिल्ली में चल रही है। यह 6-दिवसीय कार्यक्रम विनिर्माण के नेतृत्व वाले विकास और बड़े पैमाने पर रोज़गार को बढ़ावा देने के लिए एक आत्मनिर्भर औद्योगिक आधार बनाने पर केंद्रित है। यह प्रदर्शनी युवाओं, नवोन्‍मेषकों और स्टार्ट-अप्स को सतत प्लास्टिक समाधान तलाशने का मंच प्रदान करती है।

इस प्रदर्शनी की थीम भारत नेक्स्ट है। यह आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है। यह एक ज़ीरो-वेस्टेज प्रदर्शनी के रूप में उभरी है। राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम में आयोजित यह कार्यक्रम इस महीने की 10 तारीख को समाप्त होगा।