नई दिल्ली 2026-02-10
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों पर लोकसभा की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का आचरण सदन की गरिमा के प्रति उनके अनादर को दर्शाता है। संवादाताओं से बातचीत में श्री रिजिजू ने कहा कि पिछले सप्ताह कांग्रेस की महिला सांसदों का सत्ता पक्ष की ओर जाना और यहां तक कि सदन में प्रधानमंत्री की सीट के पास पहुंच जाना शर्मनाक कृत्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसदों, विशेषकर महिला सांसदों ने कांग्रेस सांसदों के इस व्यवहार के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत दर्ज कराई है।
श्री रिजिजू ने आरोप लगाया कि विपक्ष अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जश्न मना रहा है और दावा कर रहा है कि महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री को डरा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदस्यों का यह कृत्य शर्मनाक है और लोकतंत्र के खिलाफ है।