नई दिल्ली 2026-05-28
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (CUET - UG 2026) परीक्षा की संशोधित तिथियां और प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। NTA के अनुसार परीक्षाएं अब 31 मई , 6 तथा 7 जून को आयोजित की जाएंगी।
आज होने वाली परीक्षा ईद-उल-अज़हा के कारण पुनर्निर्धारित की गई थी। एनटीए ने बताया कि रविवार को परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं और इन्हें एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
6 और 7 जून को परीक्षा देने वाले शेष उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे।