नई दिल्ली 2026-07-07
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 14 किलोमीटर लंबी जोजिला सुरंग, जम्मू-श्रीनगर कॉरिडोर पर 36 सुरंगें, केदारनाथ रोपवे और कश्मीर से कन्याकुमारी तक बेहतर सड़क संपर्क जैसी प्रमुख परियोजनाएं कनेक्टिविटी को मजबूत कर रही हैं और देश के विकास को गति दे रही हैं।
नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बुनियादी ढांचे पर आधारित विकास के लिए सरकार के प्रयासों पर जोर दिया और कहा कि शासन राष्ट्र निर्माण पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन का साधन होनी चाहिए।