13 जनवरी 2000 से प्रकाशित
प्रातः कालीन समाचार पत्र, कोरबा

नई दिल्ली घोषणापत्र को एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 89 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का समर्थन

नई दिल्ली 2026-02-22

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में अपनाए गए नई दिल्ली घोषणापत्र को 89 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ है। यह आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण के लिए एआई के उपयोग पर व्यापक वैश्विक सहमति को दर्शाता है।

 घोषणा-पत्र का समर्थन करने वाले देशों में ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, ब्राजील, यूएई, कनाडा, इस्राइल, ब्रिटेन, चीन, जापान, अमरीका, रूस, सऊदी अरब, सिंगापुर और बांग्लादेश शामिल हैं। नई दिल्ली में संपन्न हुए इस समिट में विश्व भर की व्यापक भागीदारी देखी गई। सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के सिद्धांत से प्रेरित यह घोषणापत्र इस बात पर बल देता है कि एआई के लाभ मानवता के सभी वर्गों में समान रूप से साझा किए जाने चाहिए।